1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद ससुर ने भी फांसी लगाकर दी जान

यूपी: विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद ससुर ने भी फांसी लगाकर दी जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 07:55 pm IST,  Updated : May 12, 2020 07:55 pm IST

एटा जिले के मलावन क्षेत्र में एक विवाहिता के फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी किए जाने के बाद मंगलवार को उसके ससुर का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी से लटकता पाया गया।

Etah- India TV Hindi
Etah Image Source : SOCIAL MEDIA

एटा (उप्र): एटा जिले के मलावन क्षेत्र में एक विवाहिता के फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी किए जाने के बाद मंगलवार को उसके ससुर का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी से लटकता पाया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मलावन कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में प्रियंका (23) नामक विवाहिता ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। उसके बाद उसके ससुर 60 वर्षीय फूल सिंह ने भी गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

एक ही परिवार में ससुर व पुत्रवधू की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रियंका का एक बेटी और बेटा है। प्रियंका के भाई की तहरीर पर पति सुभाष तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत