1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown: इटावा SSP आकाश तोमर ने शुरू कराई सामुदायिक किचन, जरूरतमंदों को दिया जा रहा खाना

Lockdown: इटावा SSP आकाश तोमर ने शुरू कराई सामुदायिक किचन, जरूरतमंदों को दिया जा रहा खाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 03:53 pm IST

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में जिले के जरूरतमंद लोगों का मुहैया कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आकाश तोमर के आदेश पर इटावा पुलिस ने सामुदायिक किचन शुरू की।

इटावा SSP आकाश तोमर ने शुरू कराई  सामुदायिक किचन- India TV Hindi
इटावा SSP आकाश तोमर ने शुरू कराई  सामुदायिक किचन

इटावा: कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में जिले के जरूरतमंद लोगों का मुहैया कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आकाश तोमर के आदेश पर इटावा पुलिस ने सामुदायिक किचन शुरू की और अब लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। पूरे जिले में जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता करते हुए भोजन और राशन की व्यवस्था की जा रही है। इस पूरे कार्य पर SSP आकाश तोमर खुद नजर बनाए हुए हैं।

इसके अलावा वह जिले में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो, यह सुनिश्चित कराने के लिए लगातार बैठकें और दौरे कर रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी और SSP आकाश तोमर द्वारा विकास भवन सभागार में लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में धर्म गुरुओं तथा समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ औपचारिक बैठक आयोजित की गई। 

इस दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव और लॉकडाउन के नियमों का सही रूप से पालन करने और कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को SSP के निर्देशों के बाद विभिन्न थानों पर थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, मौलवी, पुजारी, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत