1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 'योगी राज', आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 'योगी राज', आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 03:54 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने फायरब्रांड लीडर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है।

Yogi Adityanath | PTI Photo- India TV Hindi
Yogi Adityanath | PTI Photo

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने फायरब्रांड लीडर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। योगी आज 2 बजकर 15 मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि बैठक में किसी दूसरे नाम का प्रस्‍ताव नहीं आया और योगी के नाम का सबने समर्थन किया। रविवार को 2:15 पर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह के साथ-साथ कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्‍य भी मौजूद थे।

आइए, जानते हैं योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर अपडेट के बारे में:

  • उत्तर प्रदेश में 22 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार, 15 राज्यमंत्रियों को मिलाकर कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली।
  • मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नू कोरी, सुरेश पासी, संदीप सिंह, गिरीश यादव, बलदेव सिंह ओलख और मोहसिन रजा ने उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया।
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, नीलकंठ तिवारी, जयकुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, जय प्रकाश निषाद और अर्चना पांडे ने ली राज्यमंत्री के तौर पर शपथ।
  • अनुपमा जयसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, अनिल राजभर, गुलाब देवी और स्वाति सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
  • श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, आशुतोष टंडन, मुकुट बिहारी वर्मा, नंद कुमरा नंदी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
  • रमापति शास्त्री, ओम प्रकाश राजभर, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बृजेश पाठक और चेतन चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
  • रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
  • सूर्य प्रकाश साही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
  • दिनेश शर्मा बने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम। उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने ली उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ।
  • योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ। बने उत्तर प्रदेश के सीएम।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंच चुके हैं। लोगों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे।
  • योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने किया उनका स्वागत।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंचे।
  • देखें योगी के साथ शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट।​

UP Cabinet
UP Cabinet

UP Cabinet
UP Cabinet

  • शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मायावती, चौधरी अजित सिंह और सभी पार्टी अध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है।
  • आदित्यनाथ वीवीआईपी गेस्ट हाउस से स्मृति उपवन के लिए रवाना हो चुके हैं।
  • आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को भेजा शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण।
  • कल हम टीवी से चिपक कर बैठे थे और न्यूज का इंतजार कर रहे थे। बाद में पटाखों के साथ खुशी का इजहार कियाः आदित्यनाथ की बहन
  • योगी आदित्यनाथ के पिता ने कहा, 'पहले से ही वह लोगों की सेवा करना चाहते थे। अब वह मुख्मंत्री बन गए हैं, बहुत खुश हूं।'
  • योगी ईमानदार इंसान हैं, उनके संकल्प पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। एक ही सीट पर पांच बार जीतना छोटी बात नहीं हैः वेंकैया नायडू
  • योगी जी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे और वामपंथियों के गाल पर यह सबसे बड़ा झापड़ पड़ा हैः उमा भारती
  • मोदी जी का देश का प्रधानमंत्री होना और छोटे भाई योगी का उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना मेरे लिए 21वीं सदी की सबसे बड़ी न्यूज हैः उमा भारती
  • आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना जाना कोई मुद्दा नहीं है। मुझे उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है और हम कानून व्यवस्था पर काम करेंगेः केशव प्रसाद मौर्य
  • शपथ ग्रहण के बाद योगी आदित्यनाथ लोक भवन में सीएम का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद वह शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • आज 40 से अधिक मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे आदित्यनाथ। शाम 4.30 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
  • उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण से पहले लिया स्मृति उपवन का जायजा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत