1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा : नकली सीमेंट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 बोरी से ज्यादा नकली सीमेंट बरामद

नोएडा : नकली सीमेंट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 बोरी से ज्यादा नकली सीमेंट बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 12:16 pm IST

यदि आप भी अपना मकान बनवा रहे हैं या फिर पुराने की मरम्मत करवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की बोरियों में नकली सीमेंट भी बिक रहा है।

fake Cement - India TV Hindi
fake Cement 

यदि आप भी अपना मकान बनवा रहे हैं या फिर पुराने की मरम्‍मत करवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्‍योंकि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की बोरियों में नकली सीमेंट भी बिक रहा है। पुलिस ने दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक नकली सीमेंट की फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 1000 बोरी नकली सीमेंट बरामद किया है। यह सीमेंट ब्रांडेड कंपनियों की बोरियों में भरा गया था। पुलिस ने यहां से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस को नोएडा में नकली फैक्‍ट्री का पता चला था। जिसके बाद छापेमारी की गई, इसी में नकली सीमेंट फैक्‍ट्री का पता चला। फिलहाल 10 से ज्‍यादा टीमें जांच में जुटी हुई हैं। 12 लोगों को इस फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस गोरखधंधे के पीछे किसी बड़े सिंडीकेट के होने की आशंका है। 

रेलवे यार्ड से चुराते थे बोरियां 

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नकली सीमेंट को भरने के लिए वे रेलवे यार्ड से नामी कंपनियों की बोरियां चुराते थे। उस खाली बोरी में नकली सीमेंट भरकर बाजार में बेच देते थे। ये नकली सीमेंट चार प्‍लांटों में बनकर तैयार होता था। पुलिस मान रही है कि एक बड़ा गिरोह इस पूरे मामले का मास्‍टरमाइंड था। फिलहाल ग्रेटर नोएडा के विसरख थाना क्षेत्र में नोएडा सेक्टर 20 पुलिस छापेमारी कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत