1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हैवानियत की हद: बाप ने बेटी का गला काटकर प्रेमी के घर के बाहर फेंका

हैवानियत की हद: बाप ने बेटी का गला काटकर प्रेमी के घर के बाहर फेंका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2017 10:34 am IST,  Updated : Mar 23, 2017 10:34 am IST

मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर अपनी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की गर्दन रेत कर हत्या दिया। उसकी बेटी

Honor Killing- India TV Hindi
Honor Killing

मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर अपनी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की गर्दन रेत कर हत्या दिया। उसकी बेटी ने बस ये गुनाह किया था कि उसे एक लड़के से प्यार हो गया था। हत्या करने के बाद लाश को मृतका के प्रेमी के घर के बाहर फैंक दिया। ऑनर किलिंग की इस खोफनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र का है, जहां जब्बार कुरैशी की बेटी अपने ही पड़ोस में रहने वाले दिलनवाज अहमद से प्यार करती थी। बुधवार को कुरैशी की बीवी ने घर के पास बने एक कमरे से अपनी बेटी और एक युवक की आवाज सुनी। इसके बाद उसने दोनों को बाहर से बंद कर दिया और इसकी जानकारी कुरैशी को दी। वहां पहुंचकर कुरैशी को दिलनवाज और अपनी बेटी के प्यार की बात पता चली। जब कुरैशी ने काफी देर तक दोनों को कमरे बंद रखा तो दिलनवाज के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलनवाज को बाहर निकलवाया। इसके बाद गुस्से से भरे कुरैशी ने अपनी बेटी को घर ले जाकर उसका गला काटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

लंदन में हुए आतंकी हमले पर PM मोदी ने जताया दुख

‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संघर्ष विराम के उल्लंघन में आई कमी’
दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने युवती पर फेंका तेजाब
भारतीयों के सपने बड़े लेकिन वित्तीय योजनाएं खराब: सर्वेक्षण
फरीदाबाद में ढोंगी बाबा ने महिला से किया बलात्कार

जब लोगों ने गली में लाश पड़ी देखी तो इलाके के लोगों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता जब्बार को गिरफ्तार कर लिया है। जब्बार ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी बेटी की हत्या की बात बताई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत