1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 14 साल के लड़के पर FIR, शेयर की थी CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर

14 साल के लड़के पर FIR, शेयर की थी CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 12:35 pm IST

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर डालने एवं अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI/FILE

बलिया (उत्तर प्रदेश): सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर डालने एवं अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

नगरा थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल की शिकायत पर थाना नगरा क्षेत्र के रेकुँआ नसीरपुर ग्राम निवासी एक नाबालिग के विरुद्ध मंगलवार को नामजद मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया, आरोप है कि नाबालिग लड़के ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर डाली। इसके साथ ही उसने अभद्र टिप्पणी भी की है। 

चंदेल ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर गत 12 अक्टूबर को तस्वीर डाली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट करने वाले लड़के की आयु 14 वर्ष है। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

FIR