1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में आग

नोएडा के सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में आग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 04:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई।

Fire breaks out at Ganga Shopping Complex in Noida's Sector 29- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में आग लग गई। Image Source : INDIA TV

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित एनएमआरसी के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि ऑफिस से तेज धुंआ निकल रहा है, जिसके चलते वहां काम करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। सीएफओ ने बताया कि आग के समय ऑफिस में काफी लोग काम कर रहे थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत