नोएडा: उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में एक दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां चार साल की एक बच्ची के साथ रेप की घटना घटी है। जिस लड़के पर रेप का आरोप लगाया गया है वो खुद आठवीं क्लास का छात्र है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Stories
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले मुकेश (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी चार वर्षीय बेटी कल अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।