1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा: गन पॉइंट पर दो युवतियों के अपहरण की कोशिश, चार युवक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: गन पॉइंट पर दो युवतियों के अपहरण की कोशिश, चार युवक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2019 01:13 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 01:13 pm IST

शहर में थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी के पास दो युवतियों को हथियार के बल पर जबरन कार में डाल कर ले जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Greater Noida - India TV Hindi
Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी के पास दो युवतियों को हथियार के बल पर जबरन कार में डाल कर ले जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक रेहड़ी वाले ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी में दो युवतियां ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती हैं। रविवार रात 9 बजे के करीब दोनों युवतियां सोसाइटी से निकल कर अपने घर जा रही थी। तभी एक कार से वहां आए अविनाश शर्मा, नितिन तोमर, कमल और भार्गव ने पिस्टल दिखा कर दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठा लिया। पाठक के अनुसार, कार में चारों ने युवतियों के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर पास में ही रेहड़ी लगाने वाले अंकित यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और खुद भी युवतियों को बचाने की कोशिश की। 

थाना प्रभारी ने बताया कि चारों युवकों ने अंकित को पीटा तथा पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अविनाश शर्मा के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत