1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद-दिल्ली मेरठ रोड पर बड़ा हादसा होने से टला, गैस लीक से 2 घंटे बंद रहा ट्रैफिक

गाजियाबाद-दिल्ली मेरठ रोड पर बड़ा हादसा होने से टला, गैस लीक से 2 घंटे बंद रहा ट्रैफिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 09:15 pm IST

आज शनिवार को गाजियाबाद-दिल्ली मेरठ रोड पर गैस लीकेज से इलाके में हड़कंप मच गया। राजनगर एक्सटेंशन फ्लाई ओवर के पास गैस लीक होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को बंद कर दिया। 

Gas Leak in Ghaziabad Delhi Meerut highway- India TV Hindi
Gas Leak in Ghaziabad Delhi Meerut highway । Representative image Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। आज शनिवार को गाजियाबाद-दिल्ली मेरठ रोड पर गैस लीकेज से इलाके में हड़कंप मच गया। राजनगर एक्सटेंशन फ्लाई ओवर के पास गैस लीक होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को बंद कर दिया। गैस लीकेज की वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने गैस लीकेज को बंद किया। गैस लीकेज बंद होने के बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से फिर से शुरू किया गया। गैस लीक की घटना से करीब दो घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा।

पुलिस के मुताबिक CNG पाइप लाइन में लीकेज हुआ था। लीकेज की वजह से पाइप लाइन फट गई थी, जिसकी वजह से गैस काफी ज्यादा मात्रा में निकलने लगी थी। फिलहाल सब कंट्रोल कर लिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत