1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में कोचिंग टीचर दो साल से कर रहा था यौन शोषण, छात्रा ने की खुदकुशी

गाजियाबाद में कोचिंग टीचर दो साल से कर रहा था यौन शोषण, छात्रा ने की खुदकुशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2017 05:42 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 05:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग टीचर के यौन शोषण से तंग बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार कोचिंग टीचर को ठहराया है।

Sexual abuse- India TV Hindi
Sexual abuse

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग टीचर के यौन शोषण से तंग बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार कोचिंग टीचर को ठहराया है। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। कविनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित निवासी छात्रा ने शुक्रवार शाम उस वक्त घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जब घर पर कोई नहीं था। पड़ोस में रहने वाली महिला घर आई तो छात्रा का शव कमरे में लटका देखा और परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने कोचिंग टीचर सिकंदराबाद निवासी अतुल यादव को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि अतुल यादव पिछले दो सालों से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत