1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. टॉर्च की रोशनी में कर दिए मोतियाबिन्द के ऑपरेशन, जांच के आदेश

टॉर्च की रोशनी में कर दिए मोतियाबिन्द के ऑपरेशन, जांच के आदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 03:58 pm IST

नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कल मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन किये गए। क्षेत्र के 32 मोतियाबिन्द रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया...

eye- India TV Hindi
eye

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): जिले में मोतियाबिन्द के 32 रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों ने आज जांच के आदेश दिए हैं।

खबरों के मुताबिक नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कल मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन किये गए। क्षेत्र के 32 मोतियाबिन्द रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया और मरीजों को भीषण ठंड में जमीन पर लिटा दिया। ऑपरेशन के वक्त कस्बे में ना तो लाइट थी और ना ही जेनरेटर का प्रबंध किया गया था।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्‍द्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक संस्‍था की कमी सामने आयी है। उसे काली सूची में डाला जाएगा।

प्रसाद ने बताया कि प्रभारी जिलाधिकारी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत