1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 02:32 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर मतदान होगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में होने वाले इस चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों के दमखम की परीक्षा होगी।

Sardhana Seat
Sardhana Seat

मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट

लड़ाई: बीजेपी से विधायक संगीत सोम Vs बहुजन समाज पार्टी से इमरान कुरैशी Vs समाजवादी पार्टी से अतुल प्रधान

बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम इस सीट से विधायक हैं। वह मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी भी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने सरधना से हाजी याकुब कुरैशी के बेटे इमरान कुरैशी को मैदान में उतारा है। इमरान अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इमरान ने अपने पिता के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में याकुब कुरैशी को राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर यहां संगीत सोम से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मेरठ दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने सरधना से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है।

आइए, अब जानते हैं अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा सीट का हाल...

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत