1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव: पहला चरण आज, कई क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 02:32 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर मतदान होगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में होने वाले इस चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों के दमखम की परीक्षा होगी।

Atrauli Seat
Atrauli Seat

अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा सीट

लड़ाई: बीजेपी से संदीप सिंह Vs बहुजन समाज पार्टी से इलियाश चौधरी Vs समाजवादी पार्टी से वीरेश यादव Vs राष्ट्रीय लोकदल से मनोज यादव

अतरौली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सीट रही है। वह इस सीट से 10 बार विधायक रहे हैं। उनके बाद संदीप सिंह की मां प्रेमलता देवी 2007 में विधायक चुनी गईं लेकिन 2012 में उन्हें वीरेश यादव से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। संदीप पर पारिवारिक सीट को वापस पाने की चुनौती है। समाजवादी पार्टी ने यहां से विधायक वीरेश यादव को ही टिकट दिया है। वीरेश के बहनोई मनोज यादव भी राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर मैदान में हैं।

अब जानते हैं मथुरा विधानसभा सीट का हाल....

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत