1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दो लोगों के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, दोनों को खरोंच तक नहीं आई

दो लोगों के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, दोनों को खरोंच तक नहीं आई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2017 11:55 pm IST,  Updated : May 25, 2017 11:55 pm IST

रेलवे ट्रैक के जरिए प्लेटफ़ॉर्म पर जाना कितना खतरनाक हो सकता है उसकी एक बानगी दिखी यूपी के जालौन में जहां दो लोग रेलवे ट्रैक पार करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आते-आते बच गए।

Goods train- India TV Hindi
Goods train

नई दिल्ली: रेलवे ट्रैक के जरिए प्लेटफ़ॉर्म पर जाना कितना खतरनाक हो सकता है उसकी एक बानगी दिखी यूपी के जालौन में जहां दो लोग रेलवे ट्रैक पार करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आते-आते बच गए।ऊपर से मालगाड़ी गुजरती गई और दोनों शख्स ट्रेन की पटरियों पर लेटे रहे। जिसने भी इन तस्वीरों को देखा वो दंग रह गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों शख्स जालौन रेलवे स्टेशन पर  रेलवे ब्रिज की बजाय रेलवे ट्रैक के जरिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। दोनों प्लेटफॉर्म पर चढ़ने वाले ही थे। तभी मालगाड़ी आ गई। दोनों जान बचाने के लिए ट्रैक की बीचोंबीच लेट गए और दोनों की जान बच गई।

देखें वीडियो

पूरे 160 सेकंड तक एक पूरी की पूरी मालगाड़ी ट्रैक से गुजर गई लेकिन पटरी पर लेटे दोनों लोगों को खरोच तक नहीं आई। ये घटना बताती है कि ब्रिज की बजाए रेलवे पटरी को ऐसे पार करना कितना ज़ोखिम भरा साबित हो सकता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत