1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 11:04 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 11:04 pm IST

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सुपरवाइजर की मंगलवार की शाम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने कार्यालय से ड्यूटी करके घर के लिए निकले थे।

Crime Gfx- India TV Hindi
Crime Gfx

नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सुपरवाइजर की मंगलवार की शाम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने कार्यालय से ड्यूटी करके घर के लिए निकले थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि लोहारली गांव के रहने वाले मोहित भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह प्राधिकरण से ड्यूटी करके लोहारली गांव स्थित अपने घर के लिए कार से निकले थे। 

एसपी ने बताया कि शाम सात बजे के करीब उनका शव लोहारली तथा नया गांव के बीच पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उनकी कार भी उनके शव के पास ही खड़ी थी। उन्होंने बताया कि मोहित को चार गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित के पिता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत