1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल और प्रियंका गांधी की पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, मुलाकात जारी

राहुल और प्रियंका गांधी की पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, मुलाकात जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:04 pm IST

नोएडा पुलिस ने लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज कर दिया।

Rahul Gandhi and priyanka reached Hathras- India TV Hindi
Rahul Gandhi and priyanka reached Hathras

नोएडा. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर पहुंच चुके है। उनकी पीड़ित परिवार से मुकालात जारी है। इससे पहले दोनों नेता डीएनडी पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जुटे थे, लेकिन कांग्रेस प्रशासन की तरफ से सिर्फ राहुल-प्रियंका सहित 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद ये नेता DND से  हाथरस की तरफ आगे बढ़ गए।  इस दौरान नोएडा पुलिस ने लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठीचार्ज कर दिया।

आपको बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए निकले तो दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। हाथरस की 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद राजनीति गर्मा गई है। पीड़िता ने चार दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद विपक्षी नेता खासकर कांग्रेस के नेता हाथरस जाने की कोशिशों में लगे हैं।

राहुल और प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी के सभी निकास द्वार बंद कर दिए। इस क्रम में यह आठ लेन का फ्लाईवे लगभग बंद पड़ गया। हाथरस जाने के लिए राहुल और प्रियंका दोनों भाई-बहनों का यह दूसरा प्रयास है। लोग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फ्लाईवे पर रुके रहे, क्योंकि पुलिस द्वारा यह प्रत्येक वाहन की जांच की गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर मंगलवार को मारी गई हाथरस की लड़की के परिवार से मिलेंगी।

टाटा सफारी गाड़ी में राहुल गांधी के साथ यहां कांग्रेस मुख्यालय छोड़ने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं किसी भी कीमत पर हाथरस का दौरा करूंगी, भले ही पुलिस हमें अनुमति न दे।" प्रियंका ने खुद टाटा सफारी गाड़ी चलाई, जिसमें उनके भाई और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आगे की सीट पर उनके साथ बैठे दिखे।

उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने पिछले दो दिनों से किसी भी मीडियाकर्मी के प्रवेश पर रोक लगाने वाले गांव को सील कर दिया था। हालांकि शनिवार को मीडिया को पीड़िता के गांव में प्रवेश करने और उसके परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ने वाली दुष्कर्म पीड़िता के साथ कथित तौर पर बर्बर हमले किए गए थे, जिससे उसे फ्रैक्चर, लकवा और रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी।

देखिए लाइव वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत