1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हाथरस कांड: SIT ने यूपी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, DM पर हो सकती है कार्रवाई

हाथरस कांड: SIT ने यूपी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, DM पर हो सकती है कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 12:52 pm IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में हुए गैंगरेप कांड पर SIT ने यूपी सरकार को केस की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। एसआईटी की रिपोर्ट में डीएम पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

हाथरस कांड: SIT ने यूपी...- India TV Hindi
हाथरस कांड: SIT ने यूपी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, DM पर हो सकती है कार्रवाई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में हुए गैंगरेप कांड पर SIT ने यूपी सरकार को केस की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। आज हाईकोर्ट में हाथरस केस पर सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान यूपी सरकार रिपोर्ट के साथ अपना पक्ष रखेगी। एसआईटी की रिपोर्ट में डीएम पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दलित युवती से गैंगरेप हुआ था जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 29 सितंबर को युवती ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रशासन ने जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसी दौरान स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे और कुछ लोगों को सस्पेंड भी किया गया था। इस मामले पर काफी राजनीतिक बवाल हुआ था, जिसके बाद यूपी सरकार ने पूरे केस की जांच के लिए एसआईटी बनाई थी।

हाथरस कांड पर गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई थी जिसने हर पहलू की जांच की। पहले एसआईटी को जांच के लिए सात दिन का समय मिला था, लेकिन उसके बाद दस दिन अधिक दिए गए. अब जाकर एसआईटी ने अपनी जांच पूरी की और सरकार को रिपोर्ट सौंपी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत