1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांग्रेस की उपवास-धरना राजनीति के विरोध में हेमा मालिनी भी रखेंगी उपवास

कांग्रेस की उपवास-धरना राजनीति के विरोध में हेमा मालिनी भी रखेंगी उपवास

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2018 11:18 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 11:18 pm IST

हेमा मालिनी ने कहा, यदि उनके नेता उपवास रख रहे हैं तो वह भी उपवास रखेंगी और शहर के विकास बाजार में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगी...

hema malini- India TV Hindi
hema malini

मथुरा: भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हेमा मालिनी ने भी 12 अप्रैल को उपवास एवं गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में आयोजित बजट सत्र में कांग्रेस के ‘‘अलोकतांत्रिक’’ क्रियाकलापों के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चलने के विरोध में गुरुवार (12 अप्रैल) को एकदिवसीय उपवास करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन चुनावी राज्य कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे।

हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘यदि उनके नेता उपवास रख रहे हैं तो वह भी उपवास रखेंगी और शहर के विकास बाजार में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगी जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनका साथ देंगे।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत