1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर हिंसा के आरोपी योगेश राज की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स से पटा है मेरठ, बजरंग दल बोला- इसमें गलत क्या है?

बुलंदशहर हिंसा के आरोपी योगेश राज की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स से पटा है मेरठ, बजरंग दल बोला- इसमें गलत क्या है?

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 07:59 pm IST

बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी बजरंग दल के योगेश राज की तस्वीरों वाले होर्डिंग से समूचा जिला पटा पड़ा है। इन होर्डिंग में ‘मकर संक्रांति’ और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई हैं।

बुलंदशहर हिंसा के...- India TV Hindi
बुलंदशहर हिंसा के आरोपी योगेश राज की तस्वीरों वाले होर्डिंग से पटा है मेरठ

मेरठ: बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी बजरंग दल के योगेश राज की तस्वीरों वाले होर्डिंग से समूचा जिला पटा पड़ा है। इन होर्डिंग में ‘मकर संक्रांति’ और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई हैं। योगेश राज हिंदुत्व संगठन का नेता है और बुलंदशहर हिंसा मामले में उसकी कथित भूमिका के लिए उसे तीन जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। भीड़ द्वारा की गई बुलंदशहर हिंसा में एक पुलिस अधिकारी और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

होर्डिंग में राज की बड़ी तस्वीर के साथ सतीश लोधी, आशीष चौहान, सत्येंद्र राजपूत और विशाल त्यागी की भी तस्वीरें हैं। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। बजरंग दल ने कहा कि ये होर्डिंग स्थानीय नेताओं ने अपने दम पर बिना किसी मदद के लगाई हैं।

संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संयोजक प्रवीण भाटी ने कहा कि होर्डिंग में समूह के स्थानीय पदाधिकारियों की तस्वीरें भी हैं और चूंकि राज बुलंदशहर ईकाई के संयोजक हैं इसलिए इसमें उनकी तस्वीर भी हैं। भाटी ने बताया, ‘‘ये लोग मामले में आरोपी हैं, दोषी नहीं। इसका फैसला अदालत करेगी। 

होर्डिंग पर संगठन के पदाधिकारियों की तस्वीरें लगाना कोई अपराध नहीं है।’’ उन्होंने फिर दोहराया कि बजरंग दल मामले में अपने पदाधिकारियों के साथ खड़ा है और वह उन्हें हरसंभव कानूनी मदद मुहैया करा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत