1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अवनीश अवस्‍थी होंगे CM योगी के प्रधान सचिव, मशहूर गायिका मालिनी के हैं पति

अवनीश अवस्‍थी होंगे CM योगी के प्रधान सचिव, मशहूर गायिका मालिनी के हैं पति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2017 09:29 am IST,  Updated : Apr 08, 2017 09:29 am IST

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव होंगे। देर रात शुक्रवार को अवनीश अवस्थी ने सीएम आदित्यनाथ से मुलाकात की।

avanish awasthi- India TV Hindi
avanish awasthi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव होंगे। देर रात शुक्रवार को अवनीश अवस्थी ने सीएम आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने केंद्र से अवनीश अवस्थी को अपने प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त करने की मांग की थी। वह भोजपुरी लोकगीतों की मशहूर गायिका मालिनी अवस्‍थी के पति हैं।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए इस यात्रा का खर्च

EXCLUSIVE: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद PoK में बने 18 नए आतंकवादी कैंप
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!
वीटो शक्ति के साथ UNSC का स्थायी सदस्य बनेगा भारत!

अवनीश अवस्‍थी 2013 से लेकर अभी तक केंद्र सरकार के सामाजिक न्‍याय मंत्रालय में बतौर ज्‍वाइंट सेक्रेट्री काम कर रहे थे। गुरुवार शाम वह केंद्रीय सेवा से कार्यमुक्‍त हुए थे। दरअसल अवनीश अवस्‍थी सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर के डीएम भी रहे हैं। उसी दौरान विकासपरक कामों के मद्देनजर उनकी योगी आदित्‍यनाथ से करीबी बन गई थी। इस लिहाज से उनको सीएम की पसंद माना जाता है।

अवनीश अवस्थी आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उन्हें यूपी के कई जिलों में काम करने का अनुभव है। वे गोरखपुर के अलावा मेरठ, वाराणसी, बदायूं, आजमगढ़, फैजाबाद और ललितपुर आदि जिलों में बतौर डीएम तैनात रह चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत