1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में नहीं थम रहा अपराध; शामली में इंटरनेशनल भजन गायक, पत्नी और बेटी को घर में काटा डाला

यूपी में नहीं थम रहा अपराध; शामली में इंटरनेशनल भजन गायक, पत्नी और बेटी को घर में काटा डाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2019 08:29 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 08:29 pm IST

बीती रात से ही अजय पाठक का घर बन्द था, आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और पुत्री वसुंधरा पाठक की डेडबॉडी पड़ी है।

International SInger- India TV Hindi
शामली में इंटरनेशनल भजन गायक, पत्नी और बेटी को घर में काटा डाला Image Source : INDIA TV

शामली। उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है यूपी वेस्ट के शामली से, जहां ट्रिपल मर्डर होने के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल साल के आखिरी दिन शामली में इंटरनेशनल भजन गायक अजय  पाठक (42 साल), उनकी पत्नी स्नेहा (36 साल) और बेटी वसंधुरा (12 साल) की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई।

हत्या की सूचना मिलने पर जिले की पुलिस और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि अजय पाठक अपने परिवार के साथ थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रहते थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात से ही अजय पाठक का घर बन्द था, आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और पुत्री वसुंधरा पाठक की डेडबॉडी पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तप्तीश में जुट गई। पुलिस अजय पाठक के 10 साल के बेटे का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो संदिग्ध परिस्थियों में घर से लापता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत