1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा के BJP विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, पार्टी में शोक की लहर

आगरा के BJP विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, पार्टी में शोक की लहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 08:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सीएम योगी ने...- India TV Hindi
सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भाजपा प्रवक्ता के के भारद्वाज के अनुसार गर्ग को बुधवार को घर पर अपराह्न चार बजे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए। वहां से उन्हें एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक आवास के पास एक होटल में रखे गए जगन प्रसाद गर्ग के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा प्रवक्ता के के भारद्वाज के अनुसार गर्ग पांच बार के आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक थे।

उनके शव को मदिया कटरा स्थित उनके होटल वैभव पैलेस पर रखा गया है। जहां उनके दर्शन को पार्टीजनों, परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। उनकी अंत्येष्टि ताजगंज मोक्षधाम में बुधवार रात्रि 8.30 बजे होगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत