1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार के 19वें मंत्री को कोरोना, जय कुमार सिंह जैकी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

योगी सरकार के 19वें मंत्री को कोरोना, जय कुमार सिंह जैकी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 02:41 pm IST

उप्र के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद मंत्री ने खुद को घर में पृथक करने की जानकारी दी है।

योगी सरकार के 19वें...- India TV Hindi
योगी सरकार के 19वें मंत्री को कोरोना, जय कुमार सिंह जैकी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उप्र के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद मंत्री ने खुद को घर में पृथक करने की जानकारी दी है। मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ''कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर नौ सितंबर को मैने अपनी जांच करायी, जिसकी रिपोर्ट धनात्मक आई है । चिकित्सक के परामर्श के अनुसार मैने स्वयं को घर में पृथक कर लिया है।''

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा ''मेरा निवेदन है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर जो भी लोग मेरे संपर्क में आये है, वे स्वंय को पृथक कर लें एवं अपनी आवश्यकतानुसार जांच करा लें।''

गौरतलब है कि अब तक उप्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री कोविड 19 संक्रमित हो चुके है। उनसे पहले सरकार के 18 मंत्री कोरोना संक्रमित हुए थे इनमें से दो मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की मृत्यु भी हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत