1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पहाड़ से 100 फीट गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन...

पहाड़ से 100 फीट गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन...

 Written By: Bhasha
 Published : May 16, 2021 10:31 am IST,  Updated : May 16, 2021 10:31 am IST

भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि शनिवार को पहाड़ पर एक खदान में पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गयी।

JCB Machine falls from mountain पहाड़ से 100 फीट गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन...- India TV Hindi
पहाड़ से 100 फीट गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन... Image Source : TWITTER/JUSTIN_WESTSIDE

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के गोंडा गांव में एक पहाड़ पर पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसके कारण उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि शनिवार को पहाड़ पर एक खदान में पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बिहार निवासी जेसीबी चालक विनय यादव (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उपाध्याय ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत