1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. झांसी: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत

झांसी: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Oct 15, 2021 04:41 pm IST

झांसी के चिरगांव थाना अंतर्गत पिरोना गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के खदान में पलटने की खबर आ रही है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 

झांसी: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत- India TV Hindi
झांसी: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत Image Source : FILE PHOTO

झांसी (उत्तर प्रदेश): झांसी के चिरगांव थाना अंतर्गत पिरोना गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के खदान में पलटने की खबर आ रही है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।  मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में 30 से 32 लोग सवार थे। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ये ट्रैक्टर पंडोखर से चिरगांव आ रहा था, इसी दौरान जानवर के सामने आने से ये हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग पंडोखर से झांसी के चिरगांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक इतना भयानक हादसा हो गया। सूचना म‍िलते ही पुलिस टीम की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लएि मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में मरने वालों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुल‍िस ने बताया है क‍ि मौके पर यातायात सामान्य कर द‍िया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत