1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रामीणों का आरोप-वैक्सीन नहीं लगवाने पर गांव की बिजली काट दी, DM ने कहा-ये बिल का मामला है

ग्रामीणों का आरोप-वैक्सीन नहीं लगवाने पर गांव की बिजली काट दी, DM ने कहा-ये बिल का मामला है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 07:21 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 07:21 am IST

कन्नौज के सौरिख इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों ने जब कोरोना की वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया तो उनके घरों की बिजली के कनेक्शन काट दिए गए।

ग्रामीणों का आरोप-वैक्सीन नहीं लगवाने पर गांव की बिजली काट दी,  DM ने कहा-ये बिल का मामला है- India TV Hindi
ग्रामीणों का आरोप-वैक्सीन नहीं लगवाने पर गांव की बिजली काट दी,  DM ने कहा-ये बिल का मामला है Image Source : ANI/TWITTER

लखनऊ: कन्नौज के सौरिख इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों ने जब कोरोना की वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया तो उनके घरों की बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। हालांकि गांववालों के इस आरोप के बारे में जिले के डीएम गजेंद्र कुमार का कहना है कि गांव के उन घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

दरअसल ये पूरा मामला कन्नौज जिले को सौरिख ब्लॉक में पड़नेवाले बीरपुर गांव का है। इस गांव में कोरोना वायरस से ्बतक कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी गांव के लोग वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे हैं। इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रही है लोगों से टीका लगवाने की अपील भी कर रही है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। 

इसी बीच गांव के कई घरों की बिजली काट दी गई। अब ग्रामीणों का कहना है कि वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण नाराज होकर अधिकारियों ने गांव की बिजली कटना दी है जबकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण बिजली काटी गई है। जिन लोगों ने बिजली का बिल जमा नहीं कराया था, केवल उनके घरों की बिजली काटी गी है। इस संबंध में जिले के डीएम ने कहा कि गांव के उन घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत