1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे के साथी इनामी अपराधी लालू को एसटीएफ ने चित्रकूट से किया गिरफ्तार

विकास दुबे के साथी इनामी अपराधी लालू को एसटीएफ ने चित्रकूट से किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 02:34 pm IST

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी और 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश बाल गोविन्द दुबे उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। 

Kanpur Bikru Case: UP STF arrests Vikas Dubey's close aide Lalu from Chitrakoot- India TV Hindi
Kanpur Bikru Case: UP STF arrests Vikas Dubey's close aide Lalu from Chitrakoot Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी और 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश बाल गोविन्द दुबे उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि लालू को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है। वह बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का साथी है। 

Related Stories

प्रवक्ता ने बताया कि लालू कानपुर नगर में चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू का ही निवासी है। उसे सोमवार को कर्वी कोतवाली क्षेत्र में खोही से कर्वी जाने वाले मार्ग पर परिक्रमा मोड़ के पास पकड़ा गया। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लालू चित्रकूट में भेष बदलकर रह रहा है। लालू ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि बिकरू में विकास दुबे के घर दबिश देने आये पुलिस दल पर हमला करने वालों में वह भी शामिल थ। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत