1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 01:13 pm IST

इस दुखद दुर्घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें किसी तरह दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं।

कौशांबी में सड़क...- India TV Hindi
कौशांबी में सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कौशाम्बी (उप्र): कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार को एक कंटेनर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हब्बू नगर निवासी सुभाष (60) तथा उनके भाई ताराचंद (65) किसी काम के सिलसिले में अपने गांव से फतेहपुर जा रहे थे।

सैनी थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक कंटेनर ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। इस दुखद दुर्घटना से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हें किसी तरह दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने कंटेनर कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत