1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला अरशद अली को यूपी एटीएस ने दबोचा

खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला अरशद अली को यूपी एटीएस ने दबोचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 09:16 pm IST

यूपी ATS ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

khalistani terrorists arshad ali arrested by up ats in meerut- India TV Hindi
khalistani terrorists arshad ali arrested by up ats in meerut Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली/मेरठ। यूपी ATS ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस की टीम ने खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स को हथियार सप्लाई करने वाले अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद अली ने पंजाब में RSS नेता की हत्या के मामले में हथियार सप्लाई किए थे। बुलंदशहर में अरशद पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से अरशद अली की गिरफ्तारी हुई है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गुरुवार को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। एटीएस सूत्रों ने यहां बताया कि मेरठ के लक्खीपुरा निवासी अरशद अली उर्फ मुन्सी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

अरशद ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि उसने अगस्त 2016 में पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में संलिप्त आरोपी धरमिंदर सिंह, और आशीष कुमार के मार्फत अपने साथी जावेद के साथ मिलकर अवैध हथियारों (पिस्टल .32 बोर) की आपूर्ति की थी। इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। इस मामले में आशीष और जावेद को एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अरशद ने अपने साथी जावेद के साथ मिल कर कुख्यात अपराधी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को भी हथियार की आपूर्ति की थी। उन्होंने बताया कि अरशद से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत