1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दुखद: दिल्ली से यूपी पैदल लौट रहे परिवार ने ट्रैक्टर से मांगी लिफ्ट, ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत

दुखद: दिल्ली से यूपी पैदल लौट रहे परिवार ने ट्रैक्टर से मांगी लिफ्ट, ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 02:08 pm IST,  Updated : May 01, 2020 02:14 pm IST

मौत किस बहाने से अपने आगोश में ले ले, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दुखद हादसा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सामने आया है।

Migrant Labours- India TV Hindi
Migrant Labours Image Source : AP

मौत किस बहाने से अपने आगोश में ले ले, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दुखद हादसा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सामने आया है। यहां दिल्ली से उत्तर प्रदेश में अपने गांव लौट रहे एक दिहाड़ी मजदूर परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस परिवार ने एक ट्रैक्टर से लिफ्ट मांगी थी। कुछ ही दूरी पर इस ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दिहाड़ी मजदूर परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नरेला से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लिये सोमवार को रंजीत सिंह (44), उसकी पत्नी रामावती (40), उसके रिश्तेदार दिनेश (37) और उसकी पत्नी संतकुमारी (32) पैदल निकले थे। उन्होंने बताया कि ये लोग अपने गांव की पांच सौ किलोमीटर की यात्रा में से करीब 130 किलोमीटर की यात्रा तीन दिन में पैदल कर बृहस्पतिवार की रात मद्रेक इलाके के परदियावाली गांव पहुंचे थे। 

तभी गेंहू से लदे एक ट्रैक्टर का चालक इन लोगों को अपने साथ ले जाने को राजी हो गया। पुलिस के अनुसार रात दो बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी जिससे रंजीत सिंह और दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि संतकुमारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत