1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखीमपुर खीरी मामला: किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी मामला: किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2021 07:23 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 05:45 pm IST

प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते वक्त हरगांव से हिरासत में लिया गया है। लखनऊ से निकलने के बाद प्रियंका गांधी लगतार यूपी पुलिस को चकमा दे रहीं थीं।

lakhimpur kheri news priyanka gandhi arrested on way to meet farmers लखीमपुर खीरी मामला: किसानों से - India TV Hindi
लखीमपुर खीरी मामला: किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, गिरफ्तार Image Source : PTI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल हुई घटना के बाद तनाव है। प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लगा रखी है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। प्रशासन की मनाही के बावजूद लखीमपुर खीरी जाने के निकलीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते वक्त हरगांव से हिरासत में लिया गया।

लखनऊ से निकलने के बाद प्रियंका गांधी लगतार यूपी पुलिस को चकमा दे रहीं थीं। कई जगहों पर प्रियंका के काफिले को रोका गया लेकिन हर बार वो पुलिस बैरिकेडिंग को चकमा देकर निकल गईं लेकिन आखिरकार हरगांव में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी की यूपी पुलिस की महिला जवान के साथ काफी बहस हुई। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने बाद सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में कल की हिंसा में मारे गए 4 किसानों के शवों के साथ सैकड़ों की तादाद में किसान धरने पर बैठे है। हालात को काबू में करने के लिए यूपी सरकार ने सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के साथ पूरे लखीमपुर में धारा 144 लगा दी है। जिले में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हिंसा के बाद किसानों के मुद्दे पर राजनीति भी गरमा रही है

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत