1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव ने कहा, अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए किसानों को कम मुआवजा देकर जमीन जबरन ली जा रही

अखिलेश यादव ने कहा, अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए किसानों को कम मुआवजा देकर जमीन जबरन ली जा रही

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 11:11 pm IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

Ayodhya Airport Akhilesh Yadav, Ayodhya Airport farmers Akhilesh Yadav, Ayodhya Airport- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। Image Source : PTI/FACEBOOK

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बनने वाले एयरपोर्ट के लिए किसानों से जमीन जबरिया ली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा कम दिया जा रहा है, इससे किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम पर बन रहे एयरपोर्ट के लिए उनके गांवों की जमींने सरकार जबरन हथिया रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या के किसानों से मुलाकात की है। 

‘एक्सप्रेस वे के लिए दिल खोलकर मुआवजा दिया था’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को सहमति पत्र देने के लिए धमकियां दी जा रही है। सूबे के पूर्व मुखयमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और इसके अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षरत हैं और किसी भी हालत में उचित मुआवजा लिए बिना जमीन नहीं देंगे। अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी किसानों की मदद न हो तो किसान किससे मिलें। समाजवादी पार्टी की सरकार में बने एक्सप्रेस वे में कभी किसानों का नुकसान नहीं हुआ। एक्सप्रेस वे के लिए दिल खोलकर मुआवजा दिया था।’

‘सरकार को कभी पैसे की कमी नहीं होती’
समाजवदी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘सरकार को कभी पैसे की कमी नहीं होती। सरकार क्या जनता की नहीं है। हमारी सरकार में किसानों के पास अधिकारी झुक कर जाते थे। आज पुण्य काम के लिए जमीन ली जा रही है और सरकार किसानों को ही परेशान कर रही है। सरकार को 6 गुना सर्किल रेट किसानों को देना चाहिए। सरकार का दिल क्यों छोटा है। किसानों की मदद जरूरी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो किसानों को 6 गुना मुआवजा देंगे।’ (IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत