1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शहीद प्रेमसागर को अंतिम विदाई देने उमड़ी भारी भीड़, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

शहीद प्रेमसागर को अंतिम विदाई देने उमड़ी भारी भीड़, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2017 08:24 pm IST,  Updated : May 02, 2017 08:24 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद जवान प्रेमसागर का पार्थिव शरीर जैसे ही देवरिया स्थित उनके गांव पहुंचा वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Premsagar Martyr- India TV Hindi
Premsagar Martyr

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद जवान प्रेमसागर का पार्थिव शरीर जैसे ही देवरिया स्थित उनके गांव पहुंचा वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिस एंबुलेंस में प्रेमसागर का पार्थिव शरीर लाया गया था उसे घर तक लाने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। (कुमार विश्वास ले सकते हैं बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया से नाराज)

शहीद प्रेमसागर के गांव में आसपास के ग्रामीण भी उनके अंतिम दर्शन के लिए जमा हुए थे। वहां मौजूद भीड़ लगातार पाकिस्तान और नवाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ के जवान प्रेमसागर शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने शहीद प्रेमसागर के शव को क्षत-विक्षत कर दिया और उनका सिर भी अपने साथ ले गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत