1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चुनाव में बांटने के लिए बिहार ले जाई जा रही सैकड़ों पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

चुनाव में बांटने के लिए बिहार ले जाई जा रही सैकड़ों पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 12:56 pm IST

गौतमबुद्ध नगर की थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार में चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच बांटने के लिए ले जाई जा रही करीब 700 पेटी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

चुनाव में बांटने के...- India TV Hindi
चुनाव में बांटने के लिए बिहार ले जाई जा रही सैकड़ों पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर की थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार में चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच बांटने के लिए ले जाई जा रही करीब 700 पेटी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम आनंदपुर मोड के पास जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। उन्होंने बताया कि शक होने पर ट्रक को जब रोका गया तो चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब ट्रक चालक का पीछा किया तो उसने पुलिसवालों पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पवन नामक शराब तस्कर के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। डीसीपी (जोन-3) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के रोहतक के रहने वाले पवन के ट्रक से पुलिस को 700 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है, जो हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह शराब बिहार चुनाव में वोटरों को पिलाने के लिए एक राजनीतिक दल के नेता द्वारा मंगाई गई थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत