1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown: मध्य प्रदेश के लिए निकलीं यूपी की बसें, अन्य राज्यों में फंसे लोगों से सीएम योगी ने की अपील

Lockdown: मध्य प्रदेश के लिए निकलीं यूपी की बसें, अन्य राज्यों में फंसे लोगों से सीएम योगी ने की अपील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 04:19 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से निवेदन किया है कि वो पैदल प्रदेश की तरफ न लौटें। सरकार उनको वापस लाने के लिए इंतजाम कर रही है।

UP Roadways- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

लखनऊ. केंद्र सरकार की अनुमति के बाद यूपी की योगी सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे अपने लोगों को निकालने की मुहिम तेज कर दी है। यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने बताया कि मध्य प्रदेश में फंसे लोगों को निकालने के लिए 100 बसें भेज दी हैं और 40 बसों में हम लोगों को मध्य प्रदेश भेज रहे हैं। यूपी के लिए बस में सवार होने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से निवेदन किया है कि वो पैदल प्रदेश की तरफ न लौटें। सरकार उनको वापस लाने के लिए इंतजाम कर रही है। चीफ सेक्रेटरी और गृह विभाग अन्य राज्यों से वहां फंसे लोगों को वापस लाने के लिए चर्चा करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत