1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown: यूपी विधान परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया निरस्त

Lockdown: यूपी विधान परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया निरस्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 05:04 pm IST

यूपी निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और लॉकडाउन के चलते विधानपरिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए स्नातक और खंज शिक्षकों के चुनावों की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।

voters- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

लखनऊ. यूपी निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और लॉकडाउन के चलते विधानपरिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए स्नातक और खंज शिक्षकों के चुनावों की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। बता दें कि विधान परिषद के कई सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को खत्म हो रहा है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को यहां बताया कि विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 6 मई को समाप्त हो रहा है, लिहाजा इन सीटों के लिए चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि इन चुनावों को पूरा करने के लिए कम से कम 4 सप्ताह का समय चाहिए, मगर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लागू 3 सप्ताह के लॉकडाउन की वजह से केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इन्हें स्थगित करते हुए परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह चुनाव कराने को कहा है। गौरतलब है कि राज्य विधान परिषद की खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों के लिए चुनाव का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत