1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कर्नाटक के लोकायुक्त पर युवक ने किया चाकू से हमला, खतरे से बाहर है उनकी हालत

कर्नाटक के लोकायुक्त पर युवक ने किया चाकू से हमला, खतरे से बाहर है उनकी हालत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2018 02:54 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 04:14 pm IST

कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है...

P Vishwanatha Shetty and cm siddaramaiah- India TV Hindi
P Vishwanatha Shetty and cm siddaramaiah

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को आज एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया और उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेट्टी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस घटना की जानकारी खुद राज्य गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दी है।

कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह एक मामले में लोकायुक्त के सामने पेश हुआ था।  उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक वकील होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति( लोकायुक्त के) कार्यालय गया था और उसने उनपर चाकू से वार किया।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘वह माल्या अस्पताल में हैं..... मेरी जानकारी के हिसाब से वह खतरे से बाहर हैं..... (हमले के कारण) का पता चल नहीं पाया है।’’

शेट्टी कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। बता दें कि कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है और कुछ महीनों में ही वहां विधावसभा चुनाव होने हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत