1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका

लखनऊ ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 10:40 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। सोमवार को प्रदेश में कुल 29 लाख 68 हजार 833 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी गईं।

लखनऊ ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका- India TV Hindi
लखनऊ ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। सोमवार को प्रदेश में कुल 29 लाख 68 हजार 833 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी गईं। इनमें सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लखनऊ में दी गईं। सोमवार को लखनऊ में कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाया गया। यहां एक दिन में 1 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

सोमवार को रात 8 बजे तक के आंकड़े के अनुसार, लखनऊ में लोगों को 1 लाख 355 कोरोना वैक्सीन की डोज दी गईं। इसके साथ ही, जिले में अबतक लोगों को लगाई गई कुल वैक्सीन डोज की संख्या 29 लाख 40 हजार 252 हो गई। पूरे प्रदेश में लखनऊ में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन की गई है। लखनऊ के बाद दूसरे नंबर पर सीतापुर है, यहां अभी तक कुल 14 लाख 53 हजार 614 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 12 नए केस मिले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आए हैं। सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 22,861 है। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में 12 नये संक्रमितों के मिलने से अब तक कोविड-19 के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 17,09,457 हो गई है। 

पिछले 24 घंटे में राज्य के जालौन, बदायूं में दो-दो, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, कन्नौज, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और अमेठी जिलों में एक-एक नया मामला पाया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को कुल 15 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए और अब तक 16,86,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कुल 227 मरीज उपचाराधीन हैं। 

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 7.36 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत