1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: 22 साल के मॉडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जानिए क्या रही वजह

नोएडा: 22 साल के मॉडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जानिए क्या रही वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 07:39 pm IST

नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में एक सोसाइटी में रहनेवाले 22 वर्षीय एक मॉडल ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकाारी दी।

Male model found dead at their homes; suicide suspected - India TV Hindi
Male model found dead at their homes; suicide suspected  Image Source : PTI

नोएडा। नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में एक सोसाइटी में रहनेवाले 22 वर्षीय एक मॉडल ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकाारी दी। अपर उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में एक बहुमंजिला सोसाइटी है। इसी सोसाइटी में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल ने बुधवार सुबह पंखे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वह फिल्म व ऐड एजेंसी के लिए मॉडलिंग का काम करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसके एक लड़की से संबंध थे। प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि लड़की से झगड़ा होने की वजह से मॉडल ने आत्महत्या कर ली। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत