1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 60 साल के आदमी ने हथौड़े से ले ली पत्नी और 2 बेटियों की जान, एक बेटी की हालत नाजुक

60 साल के आदमी ने हथौड़े से ले ली पत्नी और 2 बेटियों की जान, एक बेटी की हालत नाजुक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 09:06 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 10:19 am IST

त्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें से 2 की मौत हो गई। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अम्बेडकर नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों के सर पर हथौड़े से प्रहार किया।

man attacks with and daughters with hammer in Bulandshahar  60 साल के आदमी ने हथौड़े से ले ली पत्नी - India TV Hindi
60 साल के आदमी ने हथौड़े से ले ली पत्नी और 2 बेटियों की जान, एक बेटी की हालत नाजुक Image Source : ANI

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें से 2 की मौत हो गई। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अम्बेडकर नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों के सर पर हथौड़े से प्रहार किया। पत्नी और 2 बेटियों की मौके पर मौत हो गई, तीसरी बेटी घायल है और अस्पताल में है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक था।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, 60 साल के सईद का रात को अपनी पत्नी से किसी बात विवाद हो गया, तभी उसने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। मां को बचाने आईं बेटियों पर भी सईद ने प्रहार कर दिया। इसके बाद वो घर से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों और अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक लड़की की हालत नाचुक है।

बुलंदशहर में 13 वर्षीय लड़की का शव गड्ढ़े में मिला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में लापता होने के छह दिन बाद, एक गड्ढे से 13 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया। लड़की के परिवार ने दावा किया है कि उसका अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है जिसके बाद उसे मार दिया गया और उसके शव को एक गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस के अनुसार, सिरौरा गांव की रहने वाली लड़की 25 फरवरी को अपनी मां और बहन के साथ खेत में काम करने गई थी। काम करते समय उसे प्यास लगी और वह पानी मांगने के लिए पास के एक घर में गई।

पढ़ें- उत्तर रेलवे की तरफ से गुड न्यूज! आज से चलेगी ये ट्रेन, तीन राज्य के लोगों का होगा फायदा

जब वह नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने उसे खेत के पास वाले घर पर भी खोजा, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ एक शराबी युवक मिला। अनूपशहर थाने में 28 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तब से लड़की का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पढ़ें- क्या कोलकाता में पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेंगे सौरव गांगुली? BJP ने दिया ये जवाब

मंगलवार को, एक स्थानीय व्यक्ति ने जानकारी दी कि किसी व्यक्ति ने खेत से लगभग 100 मीटर दूर एक जमीन में एक शव को दफनाया था। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घर में ढंका एक गड्ढा पाया और पुलिस को सूचना दी। गड्ढा खोदा गया और लापता लड़की का शव बरामद किया गया। शव को फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पढ़ें- किसान आंदोलन से NHAI के सामने बड़ी चुनौतियां, कई प्रोजेक्ट पड़े हैं अधूरे

इस बीच, लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी के साथ शराबी युवक ने दुष्कर्म किया, जिसने उसके बाद उसकी हत्या कर दी और उसका शव दफना दिया। उनके अनुसार, उनकी बेटी बात करते समय हकलाती थी। बुलंदशहर के एसएसपी एस पी सिंह ने कहा कि जिस घर से शव बरामद किया गया था वहां दो लोग रहते थे - एक पिता-पुत्र की जोड़ी। जबकि पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बेटा फिलहाल फरार है।

पढ़ें- घोड़े का मना जन्मदिन, मालिक ने 50 पाउंड का काटा केक, दी पार्टी

बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार, जिन्होंने शव को खोदने के दौरान घटनास्थल का दौरा किया, ने कहा, "यह हत्या का मामला लगता है। चूंकि पीड़िता नाबालिग थी और इस घर पर एक लड़का देखा गया था, इसलिए यौन उत्पीड़न से इनकार नहीं किया जा सकता है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और लड़के को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी। (With input from ANI/IANS)

पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब नीली क्रांति को बढ़ावा, जानिए कैसे हो सकता है मछली कारोबार से फायदा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत