1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में सौतेले बेटे ने हथौड़े से पीट-पीट कर की अपनी मां की हत्या

लखनऊ में सौतेले बेटे ने हथौड़े से पीट-पीट कर की अपनी मां की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 07, 2017 08:53 am IST,  Updated : Apr 07, 2017 08:53 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर इलाके में एक सौतेले बेटे ने हथौड़े से पीट-पीट कर अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान महिला की बेटी बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी हाथापाई हुई।

Lucknow Murder- India TV Hindi
Lucknow Murder

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर इलाके में एक सौतेले बेटे ने हथौड़े से पीट-पीट कर अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान महिला की बेटी बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी हाथापाई हुई। इसी बीच बहन ने फ़ोन कर अपने एक दोस्त विशाल को बुलाया और उसने हत्यारोपी को पेट में गोली मार दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने हत्यारोपी और मृतक को ट्रामा सेंटर भिजवा दिया और हत्यारोपी को गोली मारने वाले विशाल को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

मेरी एक फिल्म अटल जी ने 25 बार देखी थी: हेमा मालिनी
पकड़ी गई केजरीवाल सरकार की चोरी, 12वीं पास को दी डेढ़ लाख की सैलरी

जंगल में मिली मोगलीगर्ल; आवाज, व्यवहार हूबहू जानवरों जैसा

मामला गोमती नगर के विराम खंड इलाके का है। ये घटना दोपहर तीन बजे के आस-पास की है जब जौनपुर में रह रहा मनोज मिश्रा अपने गोमती नगर स्थित आवास पर पहुंचता, जहाँ पर उसकी सौतेली माँ सुनीता मिश्रा और बहन अंतरा मिश्रा रहते हैं। अचानक मनोज बात करता-करता उग्र हो गया और अपनी माँ को बुरी तरह से पीटने लगा। यह देख कर उसकी बहन ने अपने दोस्त विशाल को फ़ोन कर बुला लिया। जब तक विशाल घर पहुँचता तब तक मनोज अपनी माँ को हथौड़े से पीट-पीट कर मार चुका था।

यह देख कर विशाल और मनोज की हाथापाई शुरू हो गयी और इसी बीच विशाल ने रिवाल्वर से मनोज के पेट में गोली मार दी। इस घटना के बात पुलिस ने माँ-बेटे को ट्रामा सेंटर भिजवा दिया तो वहीं विशाल को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आर. सी. मिश्र ने दो विवाह किये थे जिसमें पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से एक बेटी थी जिसमें बेटों और उनकी सौतेली माँ में कुछ ख़ास नहीं बनती थी जिसकी वजह से इस तरह की घटना सामने आई है। पर पुलिस इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जाँच कर रही है कि आखिरकार ऐसी कौन की वजह थी जिसकी वजह से अचानक इस तरह की घटना घटित हुई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत