1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. धर्म परिवर्तन करवा रहे थे ईसाई मिशनरी, पुलिस ने 6 को किया अरेस्ट, केस दर्ज

धर्म परिवर्तन करवा रहे थे ईसाई मिशनरी, पुलिस ने 6 को किया अरेस्ट, केस दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2017 07:43 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 07:43 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने सोमवार को एक गांव के लोगों की शिकायत पर ईसाई मिशनरियों से जुड़े आधा दर्जन लोगों को धार्मिक दुर्भावना फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है...

arrest- India TV Hindi
arrest

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने सोमवार को एक गांव के लोगों की शिकायत पर ईसाई मिशनरियों से जुड़े आधा दर्जन लोगों को धार्मिक दुर्भावना फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इन पर स्थानीय लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप है।

मांट तहसील क्षेत्र के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली गुर्जर निवासी लाल सिंह एवं कुछ अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोग उनके गांव में आकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों को अपने प्रभाव में लेकर उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसा रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया, ‘‘प्रदीप वाल्मीकि के घर पहुंचने पर पुलिस टीम को मिशनरी से जुड़े लोग मिले, जो ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य वितरित करने के पश्चात बाकायदा लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक प्रचार कर रहे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि वे उनके धर्म के विरुद्ध भड़काऊ बातें भी कह रहे थे। शिकायत के आधार पर उनमें से 6 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत