1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कुत्तों को खाना देने से मना करने पर भाई ने बहन को मारी गोली, फिर किया सरेंडर

कुत्तों को खाना देने से मना करने पर भाई ने बहन को मारी गोली, फिर किया सरेंडर

 Reported By: IANS
 Published : Dec 15, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 12:43 pm IST

मेरठ में एक भाई ने अपनी बहन की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके कुत्तों के लिए 'रोटियां' बनाने से इनकार कर दिया था।

कुत्तों को खाना देने...- India TV Hindi
कुत्तों को खाना देने से मना करने पर भाई ने बहन को मारी गोली Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मेरठ (उप्र): मेरठ में एक भाई ने अपनी बहन की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके कुत्तों के लिए 'रोटियां' बनाने से इनकार कर दिया था। बाद में आरोपी भाई ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मेरठ के गंगानगर में रहने वाले कुत्ता प्रेमी आशीष ने सोमवार को उस समय अचानक अपना आपा खो दिया जब उसकी बहन ने उसके पालतू कुत्तों को भोजन देने से मना कर दिया। आशीष रियल एस्टेट डीलर है और घटना के दिन उसने अपनी बहन पारुल से कुतों के लिए 'रोटियां' बनाने के लिए कहा।

पारुल ने इससे इनकार कर दिया जिससे आशीष नाराज हो गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन के सिर और सीने में गोली मार दी। पारुल की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर आए तो पारुल खून से लथपथ मिली। आशीष ने पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सदर की सर्कल ऑफिसर पूनम सिरोही ने कहा कि पुलिस अन्य एंगल की भी जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत