1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: पंजाब से आए परिचितों ने प्रसाद में दिया जहर, 1 की मौत, 4 भर्ती

यूपी: पंजाब से आए परिचितों ने प्रसाद में दिया जहर, 1 की मौत, 4 भर्ती

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 04:01 pm IST

पंजाब से आए कुछ परिचितों ने परिवार के पांचों सदस्यों को प्रसाद के बहाने जहर देकर बेहोश कर दिया और घर में रखे जेवर समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए।

mirzapur- India TV Hindi
mirzapur

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब से आए परिचितों के प्रसाद के नाम पर जहर देने से जहां सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य की मौत हो गई, वहीं परिवार के चार सदस्य बेहोश मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि जहर देकर घर में लूटपाट भी की गई है। घटना को अंजाम दे पंजाब से आए दो से चार लोग फरार बताए जा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली के वासलिगंज इलाके में रहने वाले डा. गोपाल कृष्ण सिन्हा राजस्थान इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह यहां अपने परिवार के साथ रह कर होम्योपैथी की प्रैक्टिस करते थे। सोमवार देर रात पंजाब से आए कुछ परिचितों ने परिवार के पांचों सदस्यों को प्रसाद के बहाने जहर देकर बेहोश कर दिया और घर में रखे जेवर समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए।

घटना का पता मंगलवार सुबह उस वक्त लगा जब पड़ोसियों ने घर की स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अचेतावस्था सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोपाल कृष्ण की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बेटा, बहू व पोती का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत