1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ईद पर इस बार गले मिलना भी कर दें कुर्बान, राज्यमंत्री मोहसिन रजा का बयान

ईद पर इस बार गले मिलना भी कर दें कुर्बान, राज्यमंत्री मोहसिन रजा का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 09:53 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:16 pm IST

योगी सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार पर दिली मुबारकबाद दी है।

Mohsin Raza- India TV Hindi
Mohsin Raza Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। योगी सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार पर दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि 'ईद-उल-अज़हा' कुर्बानी का पर्व है और हमारे देश में सदियों से भाईचारा और एकता के लिए यह त्योहार जाना जाता है। 

मोहसिन रजा ने कहा कि हम सब लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं, लकिन इस बार कोरोना के चलते हमें यह सेक्रिफाइज करना होगा कि हम एक-दूसरे को कोरोना से बचाएं, अपने आप को सुरक्षित रखें। इसका ध्यान रखते हुए यह भी एक बहुत बड़ी कुर्बानी जनहित में हमे देनी होगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत