1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर भागे बंदर, देखें वीडियो

मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर भागे बंदर, देखें वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 04:08 pm IST,  Updated : May 29, 2020 04:08 pm IST

मेरठ मेडिकल कॉलेज में आज उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल्स लेकर बंदर भाग गए।

मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर भागे बंदर, देखें वीडियो- India TV Hindi
मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर भागे बंदर, देखें वीडियो Image Source : INDIA TV

मेरठ: मेरठ मेडिकल कॉलेज में आज उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल्स लेकर बंदर भाग गए।। स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ये बंदर सैंपल छोड़कर भाग गए। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मियों की जान में जान आई। हलांकि बंदर कोरोना के जिस सैंपल को लेकर भागे थे वे सब कोरोना से ठीक हुए मरीजों के सैंपल थे जो अन्य दूसरे टेस्ट के लिए ले जाये जा रहे थे।

मेरठ मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लड सैंपल करोना के उन मरीजों के थे जिनका टेस्ट निगेटिव हो चुका था और इन सैंपल्स को अन्य रूटीन टेस्ट के लिए देना था। आपको बता दें कि मेरठ अस्पताल के आसपास के इलाके में बंदरों का झुंड अक्सर लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत