1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल दिए यात्रा करने वाले फर्जी पुलिसवालों से सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल दिए यात्रा करने वाले फर्जी पुलिसवालों से सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 04:41 pm IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना टोल शुल्क दिए फ्री में यात्रा करने वाले फर्जी पुलिसवालों के पास से जेवर टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने 100 से ज्यादा फेक आईडी बरामद किए हैं। इस बारे में जेवर पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Yamuna Expressway- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल दिए यात्रा करने वाले फर्जी पुलिसवालों से सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद Image Source : INDIA TV

जेवर। ग्रेटर नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल शुल्क दिए फ्री में यात्रा करने वाले फर्जी पुलिसवालों के पास से जेवर टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने 100 से ज्यादा फेक आईडी बरामद किए हैं। इस बारे में जेवर पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि युमना एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा पर आए दिन कुछ लोगों द्वारा टोल न दिए जाने की शिकायतें आती रहती हैं, जिसके बाद टोल प्लाजा मैनेटमेंट ने टोल न देने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। 15 दिन चलाए गए इस अभियान में पुलिस के 101 फर्जी आईकार्ड पकड़े गए। सूत्रों की मानें तो ये फर्जी कार्ड इस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही लेवल के पुलिस कर्मचारियों के हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत