1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: शामली जिले में मस्जिद का खंभा गिरा, दो बच्चों की मौत

UP: शामली जिले में मस्जिद का खंभा गिरा, दो बच्चों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2021 11:04 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 11:04 am IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक मस्जिद का एक खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP: शामली जिले में...- India TV Hindi
UP: शामली जिले में मस्जिद का खंभा गिरा, दो बच्चों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक मस्जिद का एक खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात को शब ए बारात के अवसर पर 10 से 12 साल की उम्र के बच्चे मोमिन नगर स्थित मस्जिद में गए थे।

पुलिस ने कहा कि खुर्शीद (12) और मतलूब (12) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि समीर (10) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मस्जिद में जब लोग नमाज पढ़ रहे थे तब खंभा गिरने की घटना हुई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत