1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर ने थाने में कान पकड़कर किया सरेंडर, अपराध से की तौबा

मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर ने थाने में कान पकड़कर किया सरेंडर, अपराध से की तौबा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 03:44 pm IST

सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के दो चेहरे होते है। एक आम आदमी के लिए मित्रता का और दूसरा अपराधी के लिए बहुत ही खौफनाक चेहरा। मुज़फ्फरनगर पुलिस के इस खौफ के कारण ही अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर ने थाने में कान पकड़कर किया सरेंडर, अपराध से की तौबा- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर ने थाने में कान पकड़कर किया सरेंडर, अपराध से की तौबा Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस का खौफ अपराधियों के दिमाग में इस क़दर घर कर गया है कि अब बदमाश पुलिस की कार्रवाई के डर से खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं।

सोमवार को नगर कोतवाली में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश बशीरुद्दीन अकेला ही हाथ जोड़कर पहुंचा। बशीरुद्दीन ने कोतवाली में कान पकड़कर पुलिस के सामने अपराध से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण किया।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के दो चेहरे होते है। एक आम आदमी के लिए मित्रता का और दूसरा अपराधी के लिए बहुत ही खौफनाक चेहरा। मुज़फ्फरनगर पुलिस के इस खौफ के कारण ही अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के डर से बशीरुद्दीन नाम के अपराधी ने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। इस पर करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत